27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Transit 2022, Kark Rashi: शनि के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

कर्क वालों पर 29 मार्च 2025 तक शनि ढैय्या का साया रहेगा। इसलिए इस दौरान आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
shani dev, shani, shani transit 2022, shani transit 2022 effects on kark rashi, shani transit effects on cancer zodiac, zodiac sign, rashifal, astrology,

Shani Transit 2022, Kark Rashi: शनि के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

Shani Transit April 2022: शनि 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही कर्क राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। जिससे आपकी परेशानियां बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कर्क वालों पर 29 मार्च 2025 तक शनि ढैय्या का साया रहेगा। इसलिए इस दौरान आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। खासकर उन लोगों को जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति कुछ कमजोर है।

अप्रैल में शनि का शनि का आपके आठवें भाव में गोचर पेशेवर जीवन में समस्याएं बढ़ा सकता है। आपके कर्मचारी या सहयोगी कार्यस्थल में आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने आप को काफी भटका हुआ और कमजोर महसूस कर सकते हैं। आपकी अपने करीबी दोस्तों या रिश्तेदारों से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

फिर जुलाई के महीने में शनि आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। ये समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए थोड़ा राहत भरा साबित होगा। जो जातक एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें उनका लव पार्टनर मिल सकता है। प्रेम विवाह होने के भी योग बन रहे हैं। ये अवधि उन जातकों के विशेष रूप से अनुकूल रह सकती है जो वकील या फिर चिकित्सक के पेशे में हैं।
यह भी पढ़ें: Shani Transit 2022, Mithun Rashi: शनि का कुंभ राशि में गोचर मिथुन वालों के लिए रहेगा खास, शनि ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

कर्क राशि वालों को शनि ढैय्या के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। खासकर स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बेफजूल के वाद-विवादों में न फंसें।